UPESSC Latest Update 2026: UP Special TET Result Out & UP TGT Extended Dates
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है और विज्ञापन सं.- 07/2026 UP TGT की आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), 23 एलनगंज, प्रयागराज ने 20 एवं 21 नवंबर 2026 को दो महत्वपूर्ण विज्ञप्तियां जारी की हैं। नीचे दोनों भागों की पूरी जानकारी दी गई है:
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों हेतु विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) की लिखित परीक्षा दिनांक 03 नवंबर 2026 को प्रदेश के 06 मण्डल मुख्यालयों (प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ एवं आगरा) पर दो पालियों में संपन्न कराई गई थी। इसका परिणाम दिनांक 20.11.2026 (पत्रांक 3634/27(2026)/अधियाचन(विज्ञापन)/2026-27) को घोषित किया गया है।
- आयोग द्वारा सभी सफल अभ्यर्थियों का प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिया गया है।
- अभ्यर्थी https://www.upessc.up.gov.in/ पर अपना अनुक्रमांक व जन्मतिथि डालकर प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- यह प्रमाण-पत्र डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से भी यथाशीघ्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।
दिनांक 21 नवंबर 2026 (पत्रांक 3663/41(2026)/अधियाचन(विज्ञापन)/2026-27) की विज्ञप्ति के अनुसार, माननीय उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या- 18985/2026 आशुतोष मिश्र व 156 अन्य बनाम उ०प्र० राज्य व अन्य में पारित अंतरिम आदेश दिनांक 20.11.2026 के अनुपालन में विज्ञापन संख्या- 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (T.G.T.) के आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23.11.2026 से बढ़ाकर 28.11.2026 कर दी गई है।
| महत्वपूर्ण चरण / विवरण | निर्धारित / संशोधित तिथि |
|---|---|
| विज्ञापन प्रकाशन की तिथि | 23-10-2026 |
| ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.) / आवेदन प्रारंभ | 24-10-2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की संशोधित अंतिम तिथि | 28-11-2026 |
| ऑनलाइन आवेदन में संशोधन हेतु बढ़ाई गयी अंतिम तिथि | 30-11-2026 |
| परीक्षा तिथि (Exam Date) | 23 व 24 दिसम्बर, 2026 |
विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (T.G.T.) की अन्य नियम, शर्तें एवं विवरण यथावत रहेंगे।
- UP TGT Recruitment 2026: UP TGT 2026 भर्ती की पात्रता, रिक्तियां व आवेदन प्रक्रिया पढ़ें
- UP PGT Recruitment 2026: UP PGT 2026 प्रवक्ता भर्ती की पूरी जानकारी व पात्रता देखें
- UP TGT PGT New Syllabus 2026: UP TGT PGT 2026 नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न डाउनलोड करें
- All Syllabus Resources: सभी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के सिलेबस और स्टडी मैटेरियल देखें
- UPESSC OTR Registration: UPESSC OTR रजिस्ट्रेशन बनाने की आसान प्रक्रिया जानें
- UPESSC Latest Updates: UPESSC की सभी ताज़ा विज्ञप्तियां और नोटिफिकेशन एक जगह देखें
- UPESSC Principal Final Result 2026: UPESSC प्राचार्य अंतिम परिणाम 2026, कट-ऑफ व चयन सूची देखें
नीचे दिए गए बटन से संबंधित आधिकारिक विज्ञप्ति PDF डाउनलोड करें: